नर्मदा परिक्रमा मार्ग में स्थित अति प्राचीन पंचकुंड तीर्थ – अग्नेश्वर महादेव व तारकेश्वर हनुमान मंदिर के जीर्णोद्धार हेतु पावन धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
दिनांक 10 मार्च 2026 को वैदिक ब्राह्मणों द्वारा रुद्र (शुक्ल यजुर्वेद धनपरायण) का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम मंदिर के संरक्षण, पुनर्निर्माण एवं आध्यात्मिक उन्नति के उद्देश्य से आयोजित किया गया है।
आप अपने पितरों एवं प्रियजनों की स्मृति में मंदिर की छत, कॉलम, दीवार, गुंबद या फर्श आदि समर्पित कर इस पुण्य कार्य में सहभागिता कर सकते हैं।
यह पवित्र तीर्थ स्थल भक्तों के कष्टों, बाधाओं एवं रोगों से मुक्ति प्रदान करने वाला माना जाता है।
📍 स्थान: ग्राम चिखल्दा, तहसील कुक्षी, जिला धार (मध्य प्रदेश)
🗓️ तिथि: 10 मार्च 2026
आइए, इस महान धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण हेतु अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करें और पुण्य लाभ प्राप्त करें।



